प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में इस बार मानसून ने पहली जुलाई को दस्तक दी थी लेकिन वह सक्रिय नहीं हो सका था। एक दिन बारिश के बाद उमस से परेशान लोगों को बुधवार दोपहर बाद राहत मिली। तेज हवाओं के साथ 27 मिलीमीटर बारिश से शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। सप्ताह भर पहले दस्तक देने वाला मानसून छिटपुट बारिश तक सिमट गया। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। बुधवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब डेढ़ बजे शुरू हुई रिमझिम बारिश कुछ ही देर में तेज हो गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: झमाझम बारिश से जगह जगह हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानी हवा तेज होने के बावजूद मुख्यालय पर 27 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पुलिस अधीक्षक कार्याल...