प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। नगरपालिका के जोगापुर और रूपापुर मोहल्ले में सार्वजनिक रास्ते और नाली पर किया गया अतिक्रमण हटाकर अफसरों ने सोमवार को रास्ता और जलनिकासी बहाल करा दिया। इससे पहले एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। सोमवार को नगरपालिका के सफाई निरीक्षक संतोष सिंह जेई योगेन्द्र सिंह फोर्स और कर्मचारियों के साथ जोगापुर मोहल्ले में पहुंचे और सार्वजनिक रास्ते पर बनाई गई दीवाल जेसीबी से ध्वस्त कर रास्ता बहाल करा दिया। इसके बाद रूपापुर मोहल्ले में रोड और नाली पाटकर किया गया अवैध कब्जा हटवाया और रास्ते के साथ जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। बता दें कि नाली पाटने से बारिश होने पर मोहल्ले वाले जलभराव से जूझ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...