Pratapgarh Kunda News: जेठ पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 28 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के पूरे धनी गांव निवासी रंगीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर थी। इसी दौरान उनके जेठ राजेंद्र प्रसाद गौतम घर पहुंचे और किसी बात पर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 27 सितंबर को भी राजेंद्र प्रसाद ने उनके साथ गाली-गलौच की। विवाद से परेशान होकर वह थाने पहुंची। उक्त तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार को सौंपी है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.