Pratapgarh Kunda News: जूडो में प्रतापगढ़ के खिलाड़ियों ने मंडलीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय जूडो प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। विजेताओं का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। सब-जूनियर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय नरहरपट्टी, मानधाता की बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी, अरबिया बानो, अंशिका भारती और रिया गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। जूनियर बालिका वर्ग में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज, आसपुर देवसरा की छात्रा शिवांशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.