प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के उपाध्यक्ष रवि कुमार द्विवेदी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में पिपरी खालसा में ब्लॉक के बजट में लगभग पचास हजार रुपये है। इस बजट से देवनमऊ गांव की सड़क मरम्मत, जलनिकासी के लिये नाली निर्माण, प्रस्तावित स्थलों पर इंटरलाकिंग निर्माण, मंदिर व मस्जिद की पेटिंग कराई जाए। उन्होंने खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग डीएम अभिषेक पांडेय से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...