प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी, फुटबाल, जूडो और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर चयनित होकर पहुंचे जिलेभर के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।कुश्ती के बालक वर्ग में 25 से 30 किलो भार वर्ग में मानधाता के रामू विजेता और लक्ष्मणपुर के शिवा सरोज उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में निशु पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 30 से 35 किलो में आसपुर देवसरा के अंश सिंह विजेता और आदर्श उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में पीहू ने बाजी मारी। 35 से 40 किलो में पट्टी के विजय विजेता और अरफाज उपविजेता रहे। इसी भार वर्ग की बालिका स्पर्धा में पट्टी की सफलाद प्रथम रहीं। 40 से 45...