Pratapgarh Kunda News: जिला बार में 33 उम्मीदवारों के पक्ष में 17 जुलाई को होगा मतदान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया में गुरुवार को सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एल्डर कमेटी ने की। इस दौरान एल्डर कमेटी के अध्यक्ष जय नारायण सिंह ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री सहित 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता किरणबाला सिंह ने नामांकन पत्र वापस लिया है, अब इस पद पर अधिवक्ता प्रतिभा सिंह का निर्विरोध होना तय है। 17 जुलाई को सुबह से दोपहर तक 33 उम्मीदवारों के पक्ष में संगठन के 356 सदस्य मतदान करेंगे। दोपहर के बाद ही मतगणना समाप्त कर परिणाम घोषित किया जाएगा। गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच के समय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, विजय श्रीवास्तव, संदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.