प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 19 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को जिला कारागार में जेल अधीक्षक रिषभ द्विवेदी के नेतृत्व में सामूहिक हवन पूजन कराया गया। परिसर में स्थित शिव मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अशोक कुमार तिवारी ने सामूहिक जप और एक कुंडीय यज्ञ कराया। जप और यज्ञ में कारागार के सभी बंदी और कर्मचारी शामिल रहे। जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर शारदा देवी, लालाराम, कमलेश कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नवरात्रि में हवन के बाद क्या करना चाहिए? जानें पूर्णाहुति से लेकर प्रसाद तक 5 जरूरी नियम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...