Pratapgarh Kunda News: जिनके लिए संघर्ष करता रहा अमन, उनको एक साथ करना पड़ा विदा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। रात को बारिश के दौरान महुली में घर गिरने से परिवार के छह सदस्यों की मौत को लेकर हर कोई स्तब्ध दिखा। हादसे में अकेला बचा अमन ही परिवार का बड़ा बेटा होने के कारण माता-पिता के साथ परिवार की ज्यादा जिम्मेदारी संभाल रहा था। अचानक ऐसा हादसा हुआ कि उसे अपने ही हाथों से अपनों को एकसाथ हमेशा के लिए विदा करना पड़ा। हादसे के बाद अमन के साथ मौजूद लोग भी उससे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। यूं तो अमन के पूर्वज दिलीपपुर से आकर महुली में बसे थे लेकिन पिता के साथ ही अमन का भी बचपन महुली की गलियों में बीता। आसपास के लोगों के साथ ही पूरे बाजार के लोगों से अमन का व्यवहार बेहद सहृदय है। अचानक रात में घर गिरने से उसके माता, पिता, पत्नी, दो मासूम बेटों के साथ ही भाई की भी मौत से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.