प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने जानलेवा हमले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार रात मीराभवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अंतू थाना क्षेत्र के बिहारगंज सेतापुर निवासी अंश मिश्र उर्फ विशाल है। आरोप है कि अंश ने नौ अगस्त को लाइब्रेरी जा रहे छात्र कौशलेश तिवारी को पांच लोगों संग मिलकर करौंदी घाट के पास लोहे की रॉड से मारकर बेहोश कर दिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...