Pratapgarh Kunda News: जानलेवा हमले में घायल प्रधान प्रतिनिधि ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। जमीन के विवाद में गोली और चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल प्रधान प्रतिनिधि की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। जेल में बंद आरोपियों पर अब हत्या का केस चलेगा। हथिगवां थानाक्षेत्र के पूरे जीत मिश्र दयालपुर गांव निवासी 46 वर्षीय लाल बहादुर उर्फ लल्लन सिंह ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि थे। जमीन के विवाद को लेकर 25 मई की शाम दो युवकों ने उस समय उनपर गोली और चाकू से हमला किया जब वह अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। गंभीर हालत में उनका इलाज प्रयागराज के निजी नर्सिंग होम में चल रहा था। मामले में पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर पुष्कर सिंह हर्ष व शौर्य उर्फ आर्यन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.