प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के लालसाहब का पुरवा भाव गांव तीस मई की शाम जमीन के विवाद में शैलेन्द्र और शिव मंगल के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट में शैलेन्द्र मिश्र को गंभीर चोटे आई। सुमित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवमंगल, अभिमंगल को पुलिस ने धारुपुर के पास गंगा एक्सप्रेव-वे अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद किया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...