प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय के शकरदहा गांव निवासी जमुना प्रसाद हरिजन ने पुलिस को तहरीर दी। उसके घर के सामने कुछ लोगों ने सुअर पालन किया है। जिससे सुअर के शोर और दुर्गन्ध से जीना मुश्किल हो गया है। समाधान दिवस में मामले की शिकायत किया था। उसी मामले की जांच को कुंडा से लेखपाल आए थे, वह फोटो खींच ही रहे थे। तभी आरोपित परिवार के दो युवक पहुंचे, कुल्हाड़ी एवं छूरी से उसके ऊपर हमला कर दिया। यह देख लेखपाल वहां से भाग निकला, जबकि उसकी भी शर्ट में खून लगा है। पीड़ित जमुना प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने विपिन सरोज, शाहिल सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...