Pratapgarh Kunda News: जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 11 -- Pratapgarh Kunda News: फतनपुर थाना क्षेत्र के कैलीडीह गांव में गुरुवार रात रामसेवक की 40 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी को घर में सोते समय जहरीले जंतु ने डस लिया। परिजन तत्काल इलाज के लिए निकले लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। गौरा सीएचसी के चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां मृत घोषित करने के बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव लेकर घर चले आए। मृतका के पति रामसेवक गुजरात में रहते हैं। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: जहरीले जंतु के काटने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.