प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के औगापुर गांव में सोमवार सुबह घर पर बैठी महिला को किसी जहरीले जंतु ने पैर में काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। पट्टी क्षेत्र के औगापुर गांव निवासी 25 वर्षीय शालू देवी पत्नी मनोज कुमार सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर पर बैठी थी। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसके पैर में काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...