प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर में सो रहे किशोर को जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में किशोर की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के मत्ताहार ऐंमापुर विन्धन गांव निवासी राम सरोज का 16 वर्षीय बेटा हर्षित उर्फ शिवा सोमवार रात खाना खाकर घर में सोया। मंगलवार को भोर में उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घबराए परिजन उसे सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने स्वरुप रानी प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ल...