प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत भुवालपुर किला में संचालित जलापूर्ति योजना का मंगलवार को मुख्य अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) कानपुर जोन एसके सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के विभिन्न घटकों का जायजा लेते हुए जलापूर्ति व्यवस्था, योजना की वर्तमान स्थिति तथा संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों की जानकारी ली। मुख्य अभियंता ने योजना के तहत निर्मित 200 किलोलीटर क्षमता और 16 मीटर ऊंचाई वाले उच्च जलाशय का भी निरीक्षण किया। योजना के अंतर्गत करीब 12 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर गांव में 317 कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातकर नल कनेक्शन से मिल रही पेयजल सुविधा, पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ल...