प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सरकार के पौधरोपण महाअभियान के तहत रविवार को पौधरोपण किया गया। दीवानी कोर्ट परिसर में अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर, सिविल जज अशोक कुमार ने पौधे लगाए। सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह, अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल, संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेशचन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके बाद दीवानी कोर्ड परिसर के सभागार में आयोजित गोष्ठी में एडीजे रघुवीर सिंह राठौर व सिविल जज अशोक कुमार ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Bijnor News: लोक अदालत के दिन मुंसिफ कोर्ट परिसर में हुआ वृक्षारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...