प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के राहाटीकर में बारिश से जलभराव हो गया। जलभराव से गांव में रास्ता बाधित हो गया। गांव में जलभराव की समस्या नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह सड़क पर पहुंचकर प्रधान/प्रशासक के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पर बीडीओ सांगीपुर राजेन्द्र नाथ पांडेय के साथ पंचायत सचिव नफीस अहमद, लेखपाल केके सिंह के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बीडीओ के सामने ग्रामीणों ने समस्या बताई। इसके साथ ही बताया कि समस्या की सूचना के बाद भी प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। जलभराव से घर के अंदर पानी जाने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद बीडीओ ने नाली की खोदाई का कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही सड़कों को कार्य योजना में लेकर कार्य कराने ...