Pratapgarh Kunda News: जलभराव की समस्या दूर न होने तक कामकाज ठप करने का एलान
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 31 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। स्थानीय तहसील परिसर में बारिश से जलभराव है। जिससे अधिकारी ही नहीं अधिवक्ता व वादकारियों को भी आने जाने में परेशानी हो रही है। लगातार जलभराव की बनी समस्या से परेशान अधिवक्ताओं ने सोमवार को नाराजगी जताई और काम काज का बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ताओं ने बैठक कर जलभराव से होने वाली परेशानी के साथ बीमारी की आशंका जताई। बैठक में संयुक्त अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रमेश चन्द्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जलभराव की समस्या दूर न होने तक काज काज ठप करने का एलान किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार खान, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, अनिल त्रिपाठी, सुशील शुक्ला, आशीष तिवारी, संतोष पांडेय, शेष तिवारी, विपिन शुक्ल, शहजाद अंसारी, प्रमोद तिवारी, सुमित त्रिपाठी, शैलेन्द्र मिश्र, सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.