Pratapgarh Kunda News: जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 11 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और योगदान को याद किया। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी और प्रखर समाजवादी नेता थे तो महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, अहिंसा, सहयोग और लोककल्याण की भावना को बढ़ावा दिया। समाज में सद्भाव और सेवा की भावना मजबूत करने के लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर अनिल यादव, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, जिला सचिव सफात अहमद, व्यापार सभा जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.