प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैंप कार्यालय पर गुरुवार को राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जयंती के मौके पर कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद के जरिए राज्यसभा सांसद और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तकनीकी और संचार क्रांति के जरिए राष्ट्र के भविष्य को उज्जवल दिशा प्रदान की। मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्षा केडी मिश्रा व संचालन ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनाई ...