प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर गांव निवासी राजकुमार पटेल की पत्नी आशा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 अगस्त की सुबह करीब 9.30 बजे जमीन के विवाद में गांव के ही कुछ लोगों ने उसके बेटे लात घूंसे, लाठी-डंडे से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़िता आशा देवी ने बेटे का इलाज कराने के बाद मामले में आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...