प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: शहर के जेल रोड धर्मशाला वार्ड निवासी गोपाल जायसवाल की पत्नी किरन जायसवाल ने जमीन बिक्रय करने के बहाने कुछ लोगों पर 30 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कटरा मेदनीगंज के प्रॉपर्टी डीलर आशीष जायसवाल, सिटी कस्बा कजियाना मोहल्ले के मोहम्मद उस्मान और शादाब आलम ने उनके पति से रुपये लिए। बाद में फर्जी इकरारनामा किया। पंचायत होने पर 30 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। किरन ने एसपी से शिकायत के बाद उक्त तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...