प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली के बोझी गांव निवासी राघवेंद्र सिंह को जमीन देने के बहाने कुछ लोगों ने उनसे करीब 20 लाख रुपये ले लिया था। बाद में जमीन की बिक्री नहीं की। कई बार तकादा करने के बाद करीब 15 लाख रुपये वापस किया लेकिन 4.37 लाख अभी बाकी हैं। फिर तकादा करने पर उन्हें धमकी दी गई। राघवेंद्र ने मामले में देहात कोतवाली के ही खजोहरी के पवन सिंह, धीर विक्रम सिंह और पुष्पा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: धोखाधड़ी कर खाते से रकम निकलने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...