प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 22 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थानाक्षेत्र के अमरौना गांव निवासी दनगू पुत्र गंगादीन ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके नाम लगभग 40 वर्ष पुराना जमीन का पट्टा है, लेकिन आज तक उसे कब्जा नहीं मिल पाया है। आरोप है कि गांव के ही दो लोगों ने उसकी पट्टे वाली जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर आरोपी लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ते हैं, गाली-गलौच करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से कब्जा हटवाकर जमीन पर कब्जा दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...