प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- Pratapgarh Kunda News: उदयपुर। इलाके के पूरे लोका निवासी पुष्पा देवी पत्नी नरेश बहादुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह अपने खेत के चारों ओर तार लगाया था l 10 अगस्त को गांव के समरजीत सिंह, माया देवी, आशा ने खेत के चारों तरफ लगाया गया खूंटा उखाड़ दिया और तार निकालकर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली-गलौच हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...