Pratapgarh Kunda News: जमीन के विवाद में महिला को पीटा, चार पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 2 -- Pratapgarh Kunda News: हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय कीरत गांव निवासी राम भीख सिंह की 56 वर्षीय पत्नी अनीता सिंह को गुरुवार को दोपहर में पड़ोस के कुछ लोग जमीन की रंजिश में गालियां देने लगे। अनीता सिंह ने विरोध किया तो उन लोगों ने घर में घुसकर उसे पीटा। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। परिजन सीएचसी लाकर इलाज कराए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अशोक सिंह, विनोद सिंह, सुशीला पत्नी अशोक सिंह, पूजा पत्नी विनोद सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.