प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 7 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे दूबे जहानाबाद गांव निवासी मुनेश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि छह नवम्बर सुबह करीब आठ बजे वह अपनी बाग की ओर गया तो देखा उसकी बाग में कुछ लोग विवादित जगह पर दीवार बना रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए उसे मारा पीटा, इस दौरान उसका मोबाइल और 1632 रुपये भी गायब हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित मुनेश शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने विवेक शुक्ला, ननकू शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...