प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: सदहा, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। सभी को सीएचसी पट्टी से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसके बेटे की हालत गंभीर बनी है।बाभनपुर गांव निवासी 62 वर्षीय दयाशंकर वर्मा का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार सुबह छह बजे पड़ोसियों ने दयाशंकर के घर पर हमलाकर दिया। इस दौरान दयाशंकर वर्मा, उनके बेटे धर्मराज, रीता देवी और एक अन्य महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी भेजवाया। वहां से दोनों महिलाओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि दयाशंकर और उनके बेटे ध...