प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राम नरेश के बेटे सोनू पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 सितंबर की सुबह जमीन की रंजिश में गांव के ही संगम लाल, धीरज पटेल पहुंचे और गालियां देते हुए उसे लाठी से मारने पीटने लगे। जान बचाने को उसने शोर मचाया तो वह आरोपी जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित सोनू की तहरीर पर पुलिस ने संगम लाल, धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...