Pratapgarh Kunda News: जनार्दन प्रसाद अध्यक्ष, प्रवीण बने महामंत्री
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता । सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार सुबह से ही गहमागहमी रही। शाम को चुनाव का परिणाम आया तो जनार्दन प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष और प्रवीण तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए। न्याय भवन कुंडा में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव एल्डर कमेटी की देखरेख में हुआ। चुनाव को लेकर सुबह से ही लोगों में सरगर्मी रही। देर शाम निर्वाचक मंडल ने परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद के लिए जनार्दन प्रसाद शुक्ला को 126 मत मिले तो प्रतिद्वंद्वी शम्भू नाथ द्विवेदी को 75 मतों से ही संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर प्रवीण तिवारी को 134 और उनके प्रतिद्वंद्वी घनश्याम शुक्ला को 67 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार पांडेय को 136 मत और प्रतिद्वंद्वी आशीष उर्फ अंशू को 67 मत मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.