प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रसव के बाद प्रसूताओं की आर्थिक मदद करने वाली जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में बेल्हा मंडल में प्रथम स्थान पर है। इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि के भुगतान में बेल्हा प्रदेश में नवें स्थान पर है। हालांकि, जिले में करीब 21 फीसदी प्रसूताओं का भुगतान किसी न किसी वजह से रुका है। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार घरों की बजाय अस्पतालों में प्रसव कराने को प्रोत्साहित करने को जननी सुरक्षा योजना चला रही है। इसके तहत ग्रामीण इलाके की महिलाओं को अस्पताल में प्रसव कराने पर 1400 रुपये और शहरी महिलाओं को अस्पताल में प्रसव कराने पर 1000 हजार रुपये का भुगतान कर रही है। 1 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक बेल्हा में कुल 7152 महिलाओं ने सरकारी अस्पतालों में प्...