प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 27 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। पट्टी क्षेत्र के विजहरा गांव की विवाहिता ने पड़ोसी पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र दे कर आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह पड़ोसी युवक पर शराब के नशे में छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता ने इसकी सूचना यूपी 112 को दो तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...