Pratapgarh Kunda News: छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम ,हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत स्थित रानी सूर्य किशोरी देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, उडैयाडीह में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षकों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह ने छात्राओं को कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- शिक्षक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.