Pratapgarh Kunda News: छात्र-छात्राओं को बताया रक्षाबंधन का उद्देश्य
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विचार प्रधान गतिविधि 'रक्षा दीवार' का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्षाबंधन को केवल राखी बांधने की परंपरा तक सीमित न रखते हुए उसे रक्षा, जिम्मेदारी, सम्मान, संवेदनशीलता और संरक्षण के व्यापक अर्थ से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय के स्टाफ को राखी बांधी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में कृतज्ञता, सामाजिक संवेदनशीलता, श्रम के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास करना था। 'रक्षा दीवार' के माध्यम से विद्यालय ने रक्षाबंधन को राखी से संकल्प और संकल्प से जिम्मेदारी तक पहुंचाने का सार्थक संदेश दिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.