प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 6 -- Pratapgarh Kunda News: पंडित नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। जिसमें विद्यालय के छात्र लकी जायसवाल व रामेष्ठ त्रिपाठी ने रोबोट तैयार कर लाइव प्रदर्शन किया। विद्यालय की शैक्षिक नियंत्रक रीमा मिश्रा के मार्गदर्शन में रोबोट प्रोजेक्ट को तैयार किया। छात्रों की प्रतिभा से तैयार रोबोट के प्रदर्शन की अभिभावकों ने सराहना की। शिक्षक हिमांशु शुक्ल ने इस प्रोजेक्ट के जरिए तकनीकी विकास और निर्माण के क्षेत्र में छात्रों के योगदान की रूपरेखा प्रस्तुत की। रीमा मिश्रा ने छात्रों को ऐसा रोबोट तैयार करने का सुझाव दिया, जिसमें वे तकनीक को केवल किताबों में पढ़ने की जगह स्वयं बनाकर और प्रयोग करके समझ भी सके। विद्यालय के संस्थापक रमेश चन्द्र मिश्र, प्रबन्धक सुनीता मिश्रा, प्रकाश चन्द्र मिश्र, सीमा मिश...