प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। तहसील क्षेत्र के रेडीगारापुर में संचालित सारिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को अध्यापकों ने विद्यालय की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को दी। इसी क्रम में इंटर की छात्रा रिया सिंह को प्रधानाचार्या बनाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन के पाठ पढ़ाया। इस प्रमुख मौके पर इंटर कॉलेज की प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र कुमार पांडे, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र गौतम, सहायक अध्यापक अभिनव पांडे, हरीलाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार तिवारी, विकास कनौजिया, कृष्ण कुमार सरोज, दर्शन कुमार पांडे, सीमा सिंह, मीनल पांडे आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर साक्षी यादव बनीं प्रधानाचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...