Pratapgarh Kunda News: छात्राओं ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: गौरा। रामापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को महिला सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने नवदुर्गा का रूप धारण कर नारी शक्ति, साहस और आत्मसम्मान का संदेश दिया। छात्राओं ने अपने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लोगों को महिलाओं की शक्ति और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। इस मौके पर विद्यालय की वार्डन उमा पांडेय समेत शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: नुक्कड़ नाटक और खेलकूद के माध्यम से बालिकाओं ने दिया सशक्तीकरण का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.