प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाना क्षेत्र के बासूपुर पौड़िया गांव निवासी 16 वर्षीय किंजल तीन भाई और पांच बहन में सबसे छोटी थी। वह गुरुवार रात घर की छत पर सो रही थी। आधी रात के बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसकी मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने जानकारी से इनकार किया। किंजल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासूपुर में कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...