प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के चिलबिला चौकी इंचार्ज रोहित सिंह ने शनिवार शाम कस्बे से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी नगर कोतवाली के ही सोनावा के रहने वाले कन्हैया पांडेय और अनुज यादव बताए गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कन्हैया पांडेय यह बाइक 13 अगस्त को चिलबिला प्राथमिक विद्यालय के पास से चोरी की थी। उसकी नंबर प्लेट तोड़ दी थी। बाइक चोरी की है इस जानकारी के बावजूद अनुज ने उसे खरीदा था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...