प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 19 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। इलाके के सेवक राय का पुरवा निवासी अमन वर्मा की बाइक 15 जुलाई को उसके घर के सामने से चोरी हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद खोजबीन कर रहे एसआई मतगंजन मिश्र ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बड़माला अधारपुर निवासी मुन्नालाल प्रजापति को इलाके के गौरबारी के पास गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बाइक का इंजन बरामद कर उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...