Pratapgarh Kunda News: चोरी की बकरी के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे अली नकी गांव निवासी राबिया पत्नी बल्लू और अन्य व्यक्तियों की सात बकरियां 9 अगस्त की रात चोरी हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विवेचना के दौरान शहवाज और उसके साथी राजू सोनकर उर्फ सऊदी का नाम प्रकाश में आया। उपनिरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने आरोपी शहवाज निवासी कटरा मानिकपुर के बिटियन मेले के 200 मी. भीतर गहनेरु बाग के रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बकरी और बकरियों की बिक्री के 2000 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.