प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। चिकित्सकों ने वर्षों से रुके हुए लेवल वन के प्रमोशन समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांध कर सीएचसी में काम किया। वहीं, सीएचसी के संविदाकर्मियों ने भी अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। सोमवार को कुंडा सीएचसी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष, अधीक्षक डॉ.राजीव त्रिपाठी, सचिव डॉ. दिनेश सिंह के निर्देशन में नियमावली 2020 के कारण पदोन्नति में बाधा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया, समयबद्ध एसएसीपी का लाभ, दंत संवर्ग को समस्त चिकित्सीय लाभ समेत कई बिन्दुओं की मांगों को लेकर बाह में काली पट्टी बांधकर काम करते रहे। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में उनकी मांगे नहीं मानी गई तो डीएम को ज्ञापन देने के बाद आंदोलन करेंगे।इस यह ...