प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा,संवाददाता। चार अलग-अलग थानों की पुलिस ने 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। हथिगवां पुलिस ने रमेश यादव, मिथुन यादव, गोविन्द यादव, सीता देवी पत्नी राम आसरे, कलावती पत्नी महरानी दीन निवासी सुनियावां को शनिवार को गिरफ्तार किया। नवाबगंज पुलिस ने दीनानाथ सरोज निवासी झोंकवारा, मलखान, शहिदुन पत्नी मो.शरीफ निवासी नवाबगंज को गिरफ्तार किया। कुंडा पुलिस ने कृष्ण कुमार निवासी पुरानी बाजार कुंडा, बाघराय पुलिस ने कल्लू निवासी रैकवारन का पुरवा बेंधन गोपालपुर को गिरफ्तार किया। सभी वारंटियों के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...