प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: ननिहाल में रही युवती का अपने बड़े पिता के बेटे से प्रेम संबंध बन गया। आरोप है कि चचेरा भाई शादी का झांसा देकर उससे तीन साल से शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। बाद में शादी से इंकार करने पर युवती अपने घर आ गई और दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दिया। मृतका के पिता ने अपने बड़े भाई के बेटे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महेशगंज थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती अपने ननिहाल संग्रामगढ़ में रहती थी। उसका अपने बड़े पिता के बेटे से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। यह भी पढ़ें- शादी से इनकार पर युवती ने दी थी जान युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी से इनकार कर फोन पर गालियां दी। इस पर युवती ने पांच जुलाई को संग्रामगढ़ पुलिस को तहरीर...