प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 29 -- Pratapgarh Kunda News: घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दो दिन में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया। स्थानीय थाने के मसनी निवासी रवीन्द्र शुक्ल के बंद घर से चोरी हुई थी। 27 अक्तूबर को घर लौटने पर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने बुधवार की शाम करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर पिंजरी से सैंठा जाने वाली सड़क पर तालाब के पास दो आरोपितों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ की तो पूरे मालाधारी मसनी निवासी मुकेश यादव व दूसरे आरोपित ने अपनी पहचान अमेठी जनपद के बढ़ईपुर थाना संग्रामपुर निवासी रमेश व...