प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 5 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। मां चंद्रिका देवी धाम रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास मिश्रौली गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय पहुंचते ही बुजुर्ग की मौत हो गई। अंतू पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। बुजुर्ग के किसी ट्रेन से यात्रा के दौरान गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, अभी पहचान नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...