प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- Pratapgarh Kunda News: घर से साइकिल लेकर बाजार निकला किशोर लापता हो गया है। जबकि उसकी साइकिल लावारिस हालत में बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर मिली है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई निवासी संतलाल ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा सनी यादव नौ जुलाई को घर से सुवंसा बाजार जाने की बात कह कर निकला था। किंतु देर रात नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की। किंतु उसका पता नहीं चला। अलबत्ता उसकी साइकिल बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। उसने गांव के ही एक व्यक्ति के ऊपर आशंका जताते हुए गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...