Pratapgarh Kunda News: घर से निकले मजदूर का नहर में मिला शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: जेठवारा, संवाददाता। दोपहर में घर से निकले मजदूर का शव मंगलवार को शाम एक किलोमीटर दूर नहर में पाया गया। परिजन मौत को लेकर आशंका व्यक्त कर रहे है। जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय महासिंह निवासी नन्हें लाल सरोज का 28 वर्षीय बेटा जितेंद्र सरोज मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। शाम को मोबाइल स्विचआफ मिला तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। तभी एक किलोमीटर दूर बिकरा गांव के लोग खेतों की ओर गए तो नहर में शव देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला तो उसकी पहचान जितेंद्र सरोज के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.